फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के बाद शव को बोरे में बंद कर खेत पर ले गया पति, फिर जला दिया, ऐसे खुला राज

Tue, 12 May 2020 10:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

  • बिजनौर में विवाहिता की हत्या कर शव जलाया
  • गांव चंदनपुर में हुई घटना, पति और ससुर गिरफ्तार
  • पुलिस ने जले हुए शव को कब्जे में लिया, जांच शुरू
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के रायपुर सादात में एक व्यक्ति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर धारदार हथियार से काट कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरी में भरकर नहर के पास अपने खेत के किनारे जला दिया। पुलिस ने पति और ससुर की निशानदेही पर विवाहिता के जले शव को बरामद कर लिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


मुरादाबाद जनपद के कांठ थानांतर्गत ग्राम पैगंबरपुर निवासी रामपाल सिंह ने लगभग दस वर्ष पूर्व चंदनवाला निवासी चेतनपाल पुत्र महेंद्र पाल से अपनी बेटी की शादी की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान दहेज दिया था। आरोप है कि फिर भी चेतन और उसके परिवार वाले उसकी पुत्री रीना उर्फ रानी को प्रताड़ित करते रहते थे। कई बार रामपाल ने अपने दामाद को रुपये भी दिए फिर भी ससुराल वाले नहीं माने। दामाद चेतन ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। 

यह भी पढ़ें: रजत हत्याकांड: शातिर अपराधी से थे पत्नी के अवैध संबंध, भागकर शादी करने का प्लान फेल हुआ तो प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शव को बोरी में भरकर अपने खेत में पूरनपुर नहर के किनारे ले जाकर जला दिया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस तुरंत चंदनवाला गांव पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। रात में ही पुलिस ने चेतन और महेंद्र पाल को पकड़ लिया। मृतका के भाई आशाराम की तहरीर पर पुलिस ने चेतन पुत्र महेंद्र, महेंद्र पाल पुत्र नत्थू, जोगेंद्र पुत्र महेंद्र, ध्यान सिंह पुत्र नत्थू, काले पुत्र महेंद्र, विपिन कुमार पुत्र ब्रिजेश, कमलेश पत्नी महेंद्र पाल निवासी गण चंदनवाला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें