फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन केंद्र से भाग घर पहुंचा पति, पत्नी ने बुला ली पुलिस

Tue, 12 May 2020 06:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बनीखेत (चंबा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा में संस्थागत क्वारंटीन केंद्र से भागकर घर पहुंचे व्यक्ति को पत्नी ने पुलिस बुलाकर दोबारा क्वारंटीन केंद्र पहुंचा दिया। मामला बनीखेत क्षेत्र का है। पत्नी को भनक लगी कि उसका पति घर आ गया है। उसने तुरंत पुलिस चौकी बनीखेत को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को दोबारा क्वारंटीन सेंटर पहुंचाकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रमेश कुमार करीब एक सप्ताह पहले पठानकोट से आया था। चैहली स्थित कालोनी के कटोरी बंगला में सात मई को उसे संस्थागत क्वारंटीन केंद्र में रखा गया था। सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे रमेश यहां से भाग गया और डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित बनीखेत बाजार में अपने किराये के घर में पहुंच गया। आधी रात को रमेश को घर में देखकर उसकी पत्नी हैरान हो गई।

उसने रमेश को दूर से ही बात करने के लिए कहा और पुलिस चौकी बनीखेत में सूचना दे दी।  एसएचओ डलहौजी आशीष पठानिया ने बताया कि महिला ने इसकी सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस चौकी बनीखेत से टीम मौके की ओर रवाना हुई। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति को दोबारा क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही स्टाफ को निगरानी के लिए भी कहा है। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति के खिलाफ क्वारंटीन तोड़ने पर मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें