फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मौलवी के बहकावे में आकर किया पत्नी का मर्डर, गुलफाम ने मुर्सलीन का पहले गला दबाया, फिर कैंची से किए वार

Fri, 15 Mar 2024 12:04 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Murder News : मेरठ के भावनपुर में एक व्यक्ति ने मौलवी के बहकावे में आकर पत्नी की हत्या हत्या कर दी। पति गुलफाम ने पत्नी मुर्सलीन का पहले गला दबाया और फिर कैंची से वार कर मार डाला।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस, Meerut Police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में भावनपुर के अब्दुल्लापुर में महिला मुर्सलीन की हत्या उसके पति गुलफाम ने मौलवी के बहकावे में आकर की थी। हत्यारोपी ने पहले तार से गला घोंटा और फिर कैंची से गला काटकर हत्या कर दी। ये खुलासा बृहस्पतिवार को गुलफाम ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस से पूछताछ में किया है।

विज्ञापन


एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि गुलफाम को किला परीक्षितगढ़ के बहादरपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने बताया कि बच्चे नहीं होने की वजह से उसका पत्नी मुर्सलीन से आए दिन विवाद होता था। इससे तंग आकर वह एक मौलवी के पास चला गया।

मौलवी ने उससे कहा कि तुम दोनों पर संकट है। तुम दोनों एक-दूसरे की हत्या कर सकते हो। इस बात को सुनकर गुलफाम को लगा कि कहीं पत्नी उसकी हत्या न कर दे। इसके चलते उसने मन ही मन तय कर लिया कि वह मुर्सलीन की हत्या कर देगा। बुधवार सुबह जब मुर्सलीन उसके लिए चाय बनाकर लाई तो गुलफाम ने तार से उसका गला घोंट दिया। इससे वह बेहोश हो गई। मुर्सलीन के बेहोश होने पर उसने कैंची से गला काटकर मार डाला और फरार हो गया।

भावनपुर थाना प्रभारी संजय द्विवेदी ने बताया कि हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल कैंची बरामद कर ली गई है। गुलफाम समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज है। बाकी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: हाथों की मेहंदी नहीं छूटी और उजड़ गया सुहाग, दो दिन पहले हुई थी शादी, रिंकू की मौत से गांव में पसरा मातम
विज्ञापन

चार दिन पहले सही से रखने का किया था वादा
मुर्सलीन के परिवार वालों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वे बार-बार यही बोल रहे हैं कि चार दिन पहले बेटी को ठीक से रखने का वादा करके लाए थे, लेकिन हमें क्या पता था कि शव लेकर जाना पड़ेगा। पिता हाशिम ने बताया कि बच्चे नहीं होने के कारण गुलफाम मुर्सलीन की बहुत पिटाई करता था। आरोपी ने सहरी के दौरान मुर्सलीन को मार डाला।

यह भी पढ़ें: UP: महिला की सिर कटी लाश के मामले में नया मोड़, पति ने यह कहकर पुलिस को चौंकाया, प्रेमी ने उतारा था मौत के घाट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें