मेरठ जनपद में जानी थाना क्षेत्र के भूपगढ़ी में शुक्रवार सुबह खेत पर गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची जानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि खेत के डोल की रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या की गई है।
जानी क्षेत्र के भूपगढ़ी निवासी संजय (52) पुत्र कृष्णपाल सिंह शुक्रवार सुबह खेत पर गए थे। इस दौरान खेत के डोल को लेकर पड़ोसी किसान हेमंत पक्ष से विवाद हो गया। जिसके बाद कहासुनी के बाद मारपीट हुई। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पहले हवाई फायरिंग की, उसके बाद किसान संजय के सीने में गोली मार दी। किसान की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: विद्युत कर्मी की गोली मारकर हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटे पुलिस अफसर
सूचना पर सीओ सरधना पंकज सिंह और जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस के सामने ही रोते- बिलखते हुए आरोपियों पर धमकी देकर हत्या का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की।
एसपी देहात अविनाश पांडे का कहना है कि अभी तक की जांच में आया है कि रंजिश में हत्या को अंजाम दिया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/