सहारनपुर के छुटमलपुर में लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार की गला रेत कर हत्या कर दी गई। सहारनपुर में हाईवे के किनारे एक प्लाट में खड़ी कार में उनका शव मिला। मृतक के बेटे ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हरिद्वार जनपद के चुड़ियाला के महेश्वरी गांव के मूल निवासी सुभाष चौधरी (50) पुत्र ओपी सिंह लोक निर्माण विभाग में ए ग्रेड के ठेकेदार थे। वह सोलर पावर प्लांट में भी ठेकेदारी करते थे। वर्तमान में रुड़की के मथुरा विहार में रह रहे थे।
यह भी पढ़ें: साध्वी की हत्या के लिए महंत शंकरदास ने रची थी ये खौफनाक साजिश, वजह है बड़ी
उनके बेटे दीपक के अनुसार, सुभाष सोमवार सुबह नौ बजे अपनी कार से घर से काम के लिए कहकर निकले थे। मंगलवार सुबह फतेहपुर थाना क्षेत्र में सहारनपुर हाईवे पर गांव नानका की आबादी क्षेत्र में सड़क किनारे खाली प्लाट में उनकी कार खड़ी मिली। सुभाष की लाश स्टार्ट कार के स्टेयरिंग पर औंधे मुंह पड़ी थी। चालक सीट का दरवाजा खुला था। उनका गला रेता गया था।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि दीपक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/