फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में दिनदहाड़े पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या, 60 हजार रुपए लूटकर बदमाश फरार

Sun, 01 Sep 2019 02:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बिजनौर जनपद में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक पशु व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने व्यापारी से 60 हजार की नगदी भी लूट ली। व्यापारी पशु बाजार में भैंस बेचकर लौट रहा था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के आला अफसरों ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की पर कोई बदमाश हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला बाजार निवासी 60 वर्षीय वाजिद व गांव अकौंधा निवासी हसीनुद्दीन पशुओं की खरीद फरोख्त का व्यापार करते थे। शनिवार को धनौरा रोड स्थित गांव चुचैला में लगे पशु बाजार में भैंस बेचने गए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव चुचैला से भैंस बेचकर वाजिद, हसीनुद्दीन व गांव अकौंधा निवासी रईसुद्दीन बाइक से अपने घर आ रहे थे। धनौरा रोड पर गांव बागड़पुर से गांव शेखपुरी जाने वाली रोड पर पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोक लिया और रुपये मांगे। विरोध करने पर बाइक सवार एक बदमाश ने पशु व्यापारी वाजिद को सामने से गोली मार दी। गोली लगने से वाजिद गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: यूपी: मामूली विवाद में भांजे की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम, आरोपी मामा गिरफ्तार
विज्ञापन


वहीं हसीनुद्दीन ने बताया कि बदमाश वाजिद की जेब में रखे करीब 56 हजार की नगदी व उससे करीब तीन हजार लूटकर फरार हो गए। घायल वाजिद को गांव बागड़पुर निवासी शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह, अजीत कुमार, वासु आदि ने पशु चारा ला रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से चांदपुर-धनौरा मेन रोड तक पहुंचाया। घायल को गाड़ी में डालकर सीएचसी स्याऊ ले गए। सीएचसी स्याऊ से घायल को बिजनौर के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने वाजिद मृत घोषित कर दिया। वाजिद की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन

सीओ चांदपुर राकेश श्रीवास्तव, कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर बदमाशों को पकड़ने के लिए काबिंग की। लेकिन बदमाशों का कहीं पता नही लगा।

यह भी पढ़ें: युवक को दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास पीट-पीटकर मार डाला, मौलाना की पढ़ाई कर रहा था छात्र

वहीं एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने मौका मुआयना किया और घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी ने हसीनुद्दीन से भी घटना की जानकारी ली। घटना के खुलासे के लिए एसओजी टीम को भी लगा दिया गया है। कोतवाली निरीक्षक लव सिरोही के मुताबिक घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीम लगी है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें