फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में लोहा व्यापारी की गोली मारकर हत्या, गोदाम में खून से लथपथ मिला शव

Fri, 22 Nov 2019 01:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में हापुड़ रोड पर पीएसी वाहिनी से कुछ ही दूर जमुना नगर कॉलोनी में गुरुवार रात लोहा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कबाड़ के गोदाम में व्यापारी का शव मिला। शव के पास से लाइसेंसी पिस्टल भी मिली है। पुलिस इसे आत्महत्या मानकर चल रही है।

विज्ञापन


करीम नगर निवासी मो. आजम (40) पुत्र हाजी मो. असलम लोहा व्यापारी था। आजम की गुरुवार शाम जैदीनगर निवासी कबाड़ी जाकिर से मोबाइल पर बात हुई थी। जिसके बाद आजम ने उसे जमुना नगर आने की बात कही। रात को आजम खरखौदा थाना क्षेत्र की जमुना नगर कॉलोनी में जाकिर के कबाड़ के गोदाम में पहुंचा। इस दौरान आजम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर एसपी क्राइम रामअर्ज, सीओ किठौर आलोक सिंह और खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आजम का शव खून से लथपथ हालत में मिला, जबकि शव के पास ही आजम की लाइसेंसी पिस्टल भी मिली। 

उधर, आजम की मौत का पता चलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने गोदाम मालिक जाकिर से पूछताछ की। वहीं, आजम के परिजनों और अन्य लोगों ने घटना के खुलासे की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी क्राइम का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: युवक की लाश मिलने से सनसनी, परिजनों ने पत्नी व उसके प्रेमी पर जताया हत्या का शक

विज्ञापन

दाहिनी कनपटी के पास लगी गोली
एसपी क्राइम ने फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस इस मामले को आत्महत्या मानकर भी चल रही है। पुलिस का कहना है कि व्यापारी आजम की दाहिनी कनपटी पर एक गोली लगी मिली। उसकी लाइसेंसी पिस्टल भी पास से ही मिली। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि व्यापारी अपने घर से काफी दूर किसी दूसरे व्यापारी के गोदाम पर पहुंचकर आत्महत्या क्यों करेगा।

आत्महत्या पर जांच
एसपी क्राइम राजअर्ज का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि व्यापारी ने आत्महत्या की थी या उसकी हत्या की गई। जांच में पता चला कि आजम को व्यापार में घाटा भी चल रहा था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें