फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में किशोर की गोली मारकर हत्या, जंगल में पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 31 Jan 2020 12:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का शव शुक्रवार सुबह जंगल में पड़ा मिला। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

विज्ञापन


जानिए पूरा मामला
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खरपौड निवासी विनीत (15) पुत्र चंद्रपाल की हत्या कर दी गई। मृतक युवक का शव चोरावाला गांव के जंगल में पड़ा मिला। परिजनों ने तेहरे भाई ललित पुत्र जयपाल पर संपत्ति विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया गया कि आरोपी ललित बृहस्पतिवार शाम विनीत को घर से बुलाकर ले गया था। फिलहाल हत्यारोपी ललित फरार है।

सीओ भोपा राम मोहन शर्मा ने बताया कि विनीत का शव जंगल में मिला है। उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं परिजनों का कहना है कि ताऊ के लड़के ललित आदि ने विनीत की हत्या की है। हत्या का कारण संपत्ति विवाद बताया गया है। सीओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। सीओ ने कहा कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और हत्यारोपी की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन


घटना की जानकारी लगने पर एसपी देहात नेपाल सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया है। एसपी देहात का कहना है कि अभी जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद हत्यारोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें