मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ विनय गौतम भी मौके पर पहुंचे और फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मौके से पुलिस ने बिना नंबर की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
एसपी ने बताया कि घायल बदमाश का नाम शकील उर्फ छोटा निवासी मोहल्ला कलंदरशाह शामली है, जबकि मौके से भागे बदमाश का नाम अरशद निवासी गांव बलवा है। एसपी के मुताबिक शकील उर्फ छोटा कोतवाली से मुठभेड़ में हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। शकील उर्फ छोटा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उस पर हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर समेत करीब 24 मुकदमे दर्ज है। मौके से भागे बदमाश पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
एसपी ने बताया कि बदमाश से पूछताछ में सामने आया कि वे एक पेट्रोल पंप लूटने की नीयत से वहां खड़े हुए थे। पुलिस की सक्रियता के चलते लूट की वारदात होने से बच गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/