फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे से लेकर स्कूल के पास तक बिक्री रही अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला क्षेत्र के कई गांवों में धड़ल्ले से बेची जा रही है शराब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। सहारनपुर क्षेत्र में शराब पीने से हुई मौतों के बावजूद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम नहीं लग सकी है। शराब की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। दौराला में स्कूल के समीप ही माफिया द्वारा शराब की बिक्री की जा रही है। वहीं, पुलिस और आबकारी विभाग के अफसर मौन हैं।
दौराला क्षेत्र के गांव समौली, मटौर, अझौता, रुहासा, सकौती चिरौड़ी के अतिरिक्त कस्बे में भी खुलेआम अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। इतना ही नहीं दौराला में शराब माफिया ने एक स्कूल के समीप ही अड्डा बना दिया है। वहां पर झाड़ियों में छिपाकर शराब की दिनभर अवैध बिक्री करते हैं। इसके अतिरिक्त दौराला-सरधना फ्लाईओवर और लावड़ रोड पर कई ठेले संचालक भी अवैध रूप से शराब बेचते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस को पूरी जानकारी है, लेकिन इसके बाद भी अनजान बनी हुई है। एक सप्ताह पहले भी दौराला के व्यापारियों ने पुलिस और आबकारी विभाग की टीम को जानकारी दी थी, लेकिन किसी ने अभी तक छापेमारी नहीं की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शराब की अवैध रूप से बिक्री बंद नहीं कराई गई तो आंदोलन करने को तैयार हैं। अवैध शराब की बिक्री को लेकर मटौर, चिरौड़ी अझौता में महिलाओं ने भी कई बार विरोध प्रदर्शन कर शराब माफिया के घर अवैध शराब पकड़ी थी। कुछ दिन बंद रहने के बाद अब वहां फिर से यह कारोबार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शराब अगर कहीं बिक रही है तो गलत है, इसके खिलाफ थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। हाईवे पर यदि दस बजे के बाद शराब बिकती मिली तथा होटल संचालक शामिल रहे तो इन पर भी कार्रवाई की जाएगी।-अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें