फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट कर घायल करने का आरोप।

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। गांव नंगला हरेरू निवासी चार युवकों ने थाने पहुंचकर गांव सकौती के कुछ युवकों पर लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव नंगला हरेरू निवासी कामरान पुत्र तैय्यब ने बताया कि वे लोग आज गांव सकौती में हुई दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने गए थे। प्रतियोगिता के दौरान उनकी टीम ने गांव सकौती की टीम को पराजित कर फाइनल मैच जीता। इसके बाद वे बुग्गी में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। गांव सकौती पार करते ही 6-7 युवकों ने उन्हें रोक लिया तथा लाठी-डंडे से हमला करके घायल कर दिया और फरार हो गए। मारपीट में कामरान, खलील पुत्र नईम, रिहान पुत्र मुनव्वर तथा समीर पुत्र शम्मी घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भेजा है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई थी। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी है। घायलों को इलाज के लिए भेज दिया है। जिन हमलावरों के नाम घायल युवकों ने बताए हैं उनके यहां दबिश दिलाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें