फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीपी नगर थाने में भाजपाइयों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मारपीट के मामले में पीड़ित पक्ष पर ही कार्रवाई का आरोप लगाकर भाजपाइयों ने रविवार देर रात टीपी नगर थाने में हंगामा किया। सीओ के रिपोर्ट दर्ज कराने के आश्वासन पर भाजपाई शांत हुए ।
विज्ञापन

भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा, माधवनगर मंडल अध्यक्ष राजीव गोयल, अरविंद जाटव सहित दर्जनों भाजपाई थाने पहुंचे तो उस वक्त सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया इंस्पेक्टर के कक्ष में बैठक ले रहे थे। भाजपाइयों ने सीओ से आरोप लगाते बताया कि शनिवार को मलियाना में एक व्यक्ति के घर में घुसकर तीन लोगों ने हमला किया। पिता-पुत्र का सिर फोड़ा। उन्हें टांके आए। शिकायत करने थाने गए तो पीड़ित का ही शांति भंग में चालान कर दिया।
इस पर इंस्पेक्टर गिरजाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि दोनों पक्षों ने शिकायत की थी। लेकिन मेडिकल परीक्षण में कोई चोट नहीं आयी। इस कारण शांति भंग में दोनों पक्षों के तीन लोगों पर कार्रवाई की गई। इसको लेकर भाजपाइयों की इंस्पेक्टर से कहासुनी हो गई। बाद में सीओ ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। सोमवार को मेडिकल कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पीड़ित पक्ष ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें मारपीट और छेड़छाड़ के भी आरोप लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें