फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपद्रवियों से जूझने वाले इंस्पेक्टर का ट्रांसफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उपद्रवियों से जूझने वाले नौचंदी थाने के इंस्पेक्टर धीरज शुक्ला का लखनऊ जोन में ट्रांसफर कर दिया गया। दो अप्रैल को भारत बंद के दौरान दलित समाज से जुड़े विभिन्न संगठन के पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में बवालियों ने उपद्रव किया था। कचहरी स्थित मुख्य गेट पर इंस्पेक्टर नौचंदी की जीप को पलटने की कोशिश की। इस दौरान सिपाही और ड्राइवर जीप छोड़कर भाग निकले थे। बाद में इंस्पेक्टर अकेले जूझते रहे थे। भीड़ ने थाने की सरकारी जीप में आग लगा दी थी। बवाल के बाद जब एसपी देहात राजेश कुमार ने लाठीचार्ज किया। जिसके बाद पुलिस और उपद्रवियों में फायरिंग हुई। इस मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों ने 15 सिपाहियों पर जांच भी बैठाई। जिसमें नौचंदी थाने के भी तीन पुलिसकर्मी हैं।
विज्ञापन

सीओ और चार इंस्पेक्टर ट्रांसफर
मेरठ। शासन ने शनिवार को कई डीएसपी और इंस्पेक्टर ट्रांसफर कर दिए। इनमें मेरठ में तैनात सीओ ट्रैफिक विजय प्रकाश का बहराइच ट्रांसफर किया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला का लखनऊ जोन, इंस्पेक्टर लालकुर्ती वीरेंद्र सिंह का विजिलेंस, क्राइम ब्रांच में तैनात प्रेमशंकर का विजिलेंस और मेला प्रभारी नौचंदी कमलेश शुक्ला का सीबीसीआईडी ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें