फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.50 लाख लूटने की सूचना निकली फर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी में शनिवार सूदखोर से परेशान होकर एक बैंक कर्मी ने 4.50 लाख रुपये लुटवा दिए। जानकारी लगते ही एसएसपी व एसपी सिटी मौके पर पहुुंचे। एसएसपी ने बैंक कर्मी की पत्नी को बुलाकर पूछताछ की, तब जाकर जानकारी हुई कि लूट फर्जी हैं।
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के जाटव गेट निवासी पुष्पेंद्र कोऑपरेटिव बैंक में कर्मचारी है। एसएसपी के मुताबिक पुष्पेंद्र ने गंगानगर निवासी एक भाजपा नेता से ब्याज पर चार लाख रुपये लिए थे। भाजपा नेता उससे मोटा ब्याज वसूलता रहा। जिसके चलते वह पैसा नहीं उतरा। भाजपा नेता लगातार पैसा का दबाव बना रहा था। जिसके चलते युवक ने फर्जी लूट का ड्रामा किया।
पुष्पेंद्र ने थाने में आकर सूचना दी कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके 4.50 लाख रुपये लूट लिए। यह सूचना फ्लैश होते ही खलबली मच गई। एसएसपी ने पुष्पेंद्र की पत्नी को बुलाया और पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने बताया कि पुष्पेंद्र के पास पैसा नहीं था। उसके बाद पुष्पेंद्र ने भी फर्जी लूट की बात कबूल की। एसएसपी ने महिला की प्रार्थना पर पुष्पेंद्र को छुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें