फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर बखेड़ा, शव रखकर जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सड़क हादसे में चार दिन पहले घायल हुई महिला की मौत के बाद बृहस्पतिवार शाम गढ़ रोड पर बखेड़ा हो गया। लोगों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए आगजनी की कोशिश की। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस फोर्स ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

जागृति विहार सेक्टर-8 निवासी बीरन सिंह उर्फ मोनू नौचंदी थाने में फालोवर है। बीरन सिंह की पत्नी बिंदु उर्फ बिंदो देवी (38) रविवार शाम अपने घर जा रही थी। मेडिकल कॉलेज के पास लो फ्लोर सिटी बस ने उसे टक्कर मार दी थी। जिसे मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। बुधवार देर रात बिंदु की उपचार के दौरान मौत हो गई।
बृहस्पतिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को गढ़ रोड पर मोर्चरी के सामने रखकर जाम लगा दिया। 100-150 लोगों की भीड़ ने नारेबाजी कर हंगामा कर दिया। गुस्साए लोगों ने ऑटो में तोड़फोड़ कर दी। कई बाइक सवार के लोगों के साथ भी अभद्रता की। एक ट्रक में भीड़ ने तोड़फोड़ कर आगजनी की कोशिश की। जाम की सूचना पर एसओ मेडिकल सतेंद्र सिंह, सीओ सिविल लाइन चक्रपाणि त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। नौचंदी, मेडिकल और लिसाड़ीगेट थाने की फोर्स भी बुला ली गई। मृतक के परिजनों ने सीओ से मांग करते हुए कहा कि बिंदु की दो बेटियां हैं। महिला का इलाज भी चार दिन से चंदे के पैसों से किया गया। परिजन 15 लाख रुपये आर्थिक सहायता की मांग पर अड़े थे। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ ने पांच लाख रुपये आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम खोला गया। एसओ मेडिकल ने बताया कि आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

रूट किया डायवर्ट
गढ़ रोड पर महिलाएं सड़क पर ही बैठ गईं। जाम के चलते गढ़ रोड पर तेजगढ़ी चौराहे से लेकर काली नदी तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस ने तेजगढ़ी चौराहे से वाहनों को हापुड़ रोड की तरफ डायवर्ट कर दिया। हसनपुर चौकी की तरफ से भी वाहनों को नहीं आने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें