फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती के बाद हत्या, लुटेरा जफरू गैंग धरा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नाम जफरू। ट्रक ड्राइवर की आड़ में लुटेरे गैंग का सरगना। लाखों रुपये का सामान लेकर चलने वाले ट्रक ड्राइवर से पहले दोस्ती और फिर उसकी हत्या कर सामान से भरा ट्रक लूटने वाले इस गैंग का बृहस्पतिवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया है। आरोपी ट्रक चालक की हत्या कर लूटे गए 26 लाख रुपये के टायरों का सौदा करने सोतीगंज आए थे, तो दबोचे गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस अंतर्राज्यीय गैंग के सरगना जफरू अहमद निवासी फिरोजपुर मेवात हरियाणा, शारूफ खान निवासी सामोला अरावली अलवर राजस्थान और गफ्फार पुत्र शरीफ निवासी जाकिर कॉलोनी लिसाड़ीगेट गिरफ्तार हुए हैं। गैंग ने 17 जून को गुरुग्राम के धारूहेड़ा के जंगल में बदायूं निवासी ड्राइवर मुसाहिद की हत्या कर ट्रक समेत 26 लाख के टायर लूटे थे।
विश्वास जमाकर हत्या, सोतीगंज में उतारे टायर
शारूफ व जफरू भी चेन्नई से ट्रक लेकर मुसाहिद के साथ नोएडा जाने की बात कहकर एक साथ चले थे। जफरू ने मुसाहिद से दोस्ती कर विश्वास जमा लिया था। दोनों ट्रक लेकर जयपुर गए। जहां शारूफ ने अपना ट्रक बेचा और दोनों मुसाहिद के ट्रक में बैठ लिए। मुसाहिद ने अपना क्लीनर जयपुर में छोड़ दिया। जफरू ने फोन कर गफ्फार को भी धारूहेड़ा के जंगल में बुलाया, जहां तीनों ने मुसाहिद की हत्या कर ट्रक लूटा था। इंस्पेक्टर सदर पंकज पंत ने बताया कि आरोपियों ने सोतीगंज में एक गोदाम में टायर उतारे थे। खाली ट्रक गाजियाबाद कविनगर इंडस्ट्रियल एरिया में खड़ा कर दिया था। इनकी गिरफ्तारी के बाद मुसाहिद का शव बरामद किया गया था।
विज्ञापन

जीपीएस बंद हुआ तो हुआ शक
प्रेस वार्ता में ट्रांसपोर्ट के मैनेजर अभिनव मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपने सभी ट्रकों में जीपीएस लगाया हुआ है। 17 जून की शाम मुसाहिद के ट्रक का जीपीएस धारूहेड़ा में आखिरी लोकेशन बताकर बंद हो गया। तभी उन्हें शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है। बुधवार को पता चला कि मेरठ पुलिस ने तीन बदमाश पकड़े है। ट्रांसपोर्ट के मालिक आरके जैन ने इस खुलासे पर एएसपी अंकित मित्तल और सदर इंस्पेक्टर पंकज पंत की टीम को 51 हजार रुपये जबकि एसएसपी ने पांच हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन

खास बात
- ट्रक ड्राइवर की हत्या और टायरों से भरे ट्रक लूट का खुलासा
- लूटे 26 लाख के टायर सोतीगंज में बेचने का किया था बदमाशों ने सौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें