फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा: मेरठ में आज छह राज्यों की मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कांवड़ यात्रा के संबंध में आज मेरठ में छह राज्यों की मीटिंग होगी। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने मीटिंग को लेकर तैयारी कर ली है। यूपी के प्रमुख सचिव (गृह) अरविंद कुमार और डीजीपी ओपी सिंह 20 जुलाई को कांवड़ यात्रा के संबंध में बैठक लेंगे।
विज्ञापन

कमिश्नरी सभागार में होने वाली मीटिंग में हरियाणा के डीजी, उत्तराखंड के एडीजी (कानून व्यवस्था), डीआईजी गढ़वाल, आईजी भरतपुर, डीजी हिमाचल प्रदेश, डीसीपी ईस्टर्न दिल्ली और डीसीपी नार्थ ईस्ट दिल्ली भी रहेंगे। दूसरे राज्यों से आने वाले पुलिस के उच्च अधिकारियों को लेकर भी तैयारी की गई हैं।
पुलिस प्रशासन को मिले कार्यक्रम के अनुसार 20 जुलाई की सुबह प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी स्टेट प्लेन से परतापुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे। उसके बाद कार से कमिश्नरी में मीटिंग के लिए आएंगे। शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक कमिश्नरी सभागार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। मीटिंग में मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार, मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम, आईजी रेंज मेरठ रामकुमार, डीएम, एसएसपी के अलावा सहारनपुर मंडल के कमिश्नर और डीआईजी रेंज, मुरादाबाद मंडल के आईजी और कमिश्नर के अलावा इन तीनों मंडलों के सभी जिलों के डीएम और एसएसपी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था पर होगा मंथन
पुलिस अफसरों के अनुसार कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छह राज्यों के अधिकारियों के बीच मंथन होगा। 28 जुलाई से सावन माह लग रहा है और कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के अलावा यातायात व्यवस्था पर भी मंथन किया जाएगा। रूट डायवर्जन प्लान, संवेदनशील क्षेत्र, बाहरी जिलों से आने वाली फोर्स की व्यवस्था, ड्रोन कैमरे, हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था, कांवड़ पटरी मार्ग और शिविरों की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन होगा।
विज्ञापन



खास बातें:
यूपी के प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी करेंगे बैठक को संबोधित
यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल और दिल्ली के अधिकारी भी रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें