फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली के छात्र को चाकू घोपा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर (मेरठ)। गंगानगर डिवाइडर रोड पर सोमवार रात आईआईटी दिल्ली के छात्र के पेट में चाकू घोंप दिया गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी बाइक से फरार हो गए। परिजनों ने रंजिश के चलते एक रिश्तेदार पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गंगानगर जेजी ब्लॉक में प्रॉपर्टी डीलर जितेंद्र पंवार परिवार सहित रहते हैं। जितेंद्र ने बताया कि उनका बेटा विकास पंवार आईआईटी दिल्ली में एमएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। विकास की दो दिन से तबियत खराब थी। जिसके चलते वह रात करीब दस बजे गंगानगर स्थित घर आ रहा था। वह ऑटो से डिवाइडर रोड एयरटेल ऑफिस के पास उतर गया और आइसक्रीम खरीदकर पैदल ही घर जाने लगा। तभी पल्सर बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और विकास के पेट में चाकू घोंप दिया।
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची गंगानगर पुलिस ने घायल विकास को दिव्य ज्योति हॉस्पिटल में भर्ती कराया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका एक रिश्तेदार से उनका विवाद चल रहा है। जिसके चलते उनका रिश्तेदार जेल भी जा चुका है। उसी ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि परिजनों ने तहरीर नहीं दी। गंगानगर इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें