फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
युवक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज
कंकरखेड़ा। शादी का झांसा देकर दलित युवती के साथ तीन साल तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एससी-एसटी एक्त के तहत दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन

बता दें कि तीन दिन पूर्व क्षेत्र की रहने वाली एक दलित युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया था कि वह बीकॉम की छात्रा है। तीन साल पूर्व उसकी दोस्ती फेसबुक व वहाटसअप के जरिए शिवम राणा पुत्र पवन कुमार राणा निवासी गांव ढहाना गुलावठी बुलंदशहर से हुई थी। युवती ने पुलिस को बताया था कि शिवम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन साल तक दुष्कर्म किया। दिल्ली व बुलंदशहर के होटलों में ले जाकर रेप किया। युवक झांसा देता रहा कि वह उससे शादी करेगा लेकिन जब युवती ने शादी की बात की तो आरोपी ने इंकार कर दिया। युवती बार-बार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के चक्कर काट रही थी। मामले की जांच सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह कर रहे थे। सीओ दौराला ने बताया कि युवती की तहरीर पर जांच के बाद आरोपी शिवम राणा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। चूंकि युवती दलित वर्ग से है। इसलिए आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में भी कार्रवाई की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। वहीं युवती का कहना है कि पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही थी। अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने पर अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें