फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाई फैक्ट्री के मालिक से लूट का प्रयास विफल, तीन बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्लाईवुड फैक्ट्री के कैशियर से लूट की साजिश रच रहे तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन



रायबरेली। पुलिस ने ऊंचाहार क्षेत्र के प्लाईवुड फैक्ट्री के मालिक रणंजय सिंह के कैशियर से लूट की साजिश रच रहे तीन बदमाशों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।


बदमाशों के पास से दो बाइक, मोबाइल, दो तमंचे समेत कई सामान बरामद हुआ है। पुलिस की मानें तो यह गैंग लूट की घटनाओं को अंजाम देता है।


पकड़े गए बदमाश शनिवार को लूट करने वाले थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इनके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।


पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को एसपी सुजाता सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश सलेथू गांव के पास लूट की घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।


सभी आपस में बात कर रहे थे कि ऊंचाहार में रणंजय सिंह की प्लाईवुड फैक्ट्री है। शनिवार को कंपनी का कैशियर दस से 14 लाख रुपये लेकर शहर आता है।


इसी दौरान उसके साथ लूट की जाएगी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर कोतवाल राकेश सिंह, दरोगा सुरखाब खां, स्वॉट टीम प्रभारी राकेश सिंह ने दबिश देकर तीनों बदमाशों को दबोच लिया।
विज्ञापन



इनकी पहचान महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के इमामगंज मजरे बावन बुुजुर्ग बल्ला निवासी मनीष यादव, अहमदगंज मजरे सलेथू निवासी नारेंद्र सिंह और नरई गांव निवासी सत्यम् सिंह उर्फ लव सिंह के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके पास से दो तमंचे, 2740 रुपये, दो बाइकें, चार मोबाइल बरामद हुए हैं।


एसपी के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी सत्यम सिंह पहले प्लाईवुड फैक्ट्री में मुंशी रह चुका है। उसे पूरी जानकारी थी कि फैक्ट्री के रुपये लूटे जा सकते हैं।


पूछताछ में आरोपी सत्यम ने बताया कि फैक्ट्री में हर रोज दो से 2.5 लाख रुपये प्रतिदिन का टर्न ओवर होता है। शनिवार को करीब दस से 14 लाख रुपये का टर्नओवर होता है।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि मनीष के खिलाफ चार, नारेंद्र के खिलाफ तीन, सत्यम के खिलाफ दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सभी को जेल भेजा जा रहा है। इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें