टैंपो से बैग चोरी, चालक हिरासत में
कंकरखेड़ा । टैंपो की छत पर रखा बैग चोरी हो गया। बैग में पांच हजार रुपए की नकदी व कुछ जेवरात थे। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस ने टैंपो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
उमेश पुत्र भंवर सिंह निवासी गांव ईकडी थाना सरधना ने बताया कि वह किसी काम से पत्नी को लेकर कंकरखेड़ा आया था। इस बीच वह सरधना चौपले से टैंपो कर शिव चौक के लिए बैठ गया। दंपति पर एक बैग था। जिसमें पांच हजार रुपये की नकदी, सोने का मंगलसूत्र, चैन व एक कंठी थी। जिसे चालक ने मना करने के बावजूद जबरन टैंपो की छत पर रखवा दिया। शिव चौक पर पहुंचने के बाद जब दंपति ने टैंपो से उतारकर अपना बैग देखा वह गायब मिला। बैग गायब देखकर दंपति दंग रह गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दंपति ने टैंपो चालक पर अपना बैग चोरी करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने टैंपो को कब्जे मेें लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खास बातें:
बैग में थे नकदी व जेवरात, छत के ऊपर रखा था बैग