मेरठ। दो अप्रैल को बेकसूरों को जेल भेजने का आरोप लगाकर सामाजिक कार्यकर्ता रविकांत निवासी शर्मा नगर सिविल लाइन ने डीजीपी से शिकायत की है। आरोप लगाया कि पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में बदलाव का विरोध करने वाले दलितों को पहले पीटा और फिर घर व मोहल्लों से उठाकर जेल भेज दिया। कई नाबालिगों को जेल भेजा। जिनकी रिपोर्ट भी डीजीपी को सौंपी।
डीएम से लगाई इंसाफ की गुहार
मेरठ। पीएल शर्मा रोड निवासी व्यापारी राजेंद्र सोनकर ने डीएम से शिकायत की है कि दो अप्रैल को शहर में हुए उपद्रव में पुलिस ने दुकान पर बैठे उसके बेटे विकास को फर्जी आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह वीडियो फुटेज देकर सच्चाई बता रहा है। लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। जांच कराकर बेटे की जेल से रिहाई कराने मांग की है।