गंगानगर। मवाना रोड स्थित एक गांव में एक किशोरी के साथ गैंग रेप की चर्चा फैल गई। पीड़ित और आरोपी एक ही समुदाय के होना बताए गए। वहीं, इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक किशोरी दुकान से सामान लेने जा रही थी, तो तीन युवकों ने किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी घर पहुंचकर बेहोश हो गई तो उसे गांव के ही एक डॉक्टर के यहां उपचार के लिए ले जाया गया। किशोरी के पिता के मुताबिक उसकी पुत्री दुकान से सामान लेने जा रही थी। तभी रास्ते में मिले गांव के ही युवकों ने उसका हाथ पकड़ लिया था, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। उसे उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। उसने पुत्री के साथ कोई गलत काम होने से इंकार किया। वहीं, थानाध्यक्ष के अनुसार सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। लेकिन परिजनों ने कोई घटना न होने की बात कहकर कार्रवाई से इंकार कर दिया। वहीं, किशोरी के पिता की एक वीडियो जारी की गई जिसमें वह किसी प्रकार की घटना न होने व किसी प्रकार की कार्रवाई करने से मना करता दिखाई दे रहा है।