फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक पर महिला को थप्पड़ मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक पर थप्पड़ मारने का आरोप
विज्ञापन

मेरठ। महिला जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक पर एक महिला ने थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है। सीएमओ ने मामले में जांच बैठा दी है। जबकि प्रमुख अधीक्षक ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन

सरधना के गांव खेड़ा निवासी पुष्पा देवी का कहना है कि उनकी बहू के बेटा हुआ है। वह महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार को वह बच्चे को कटोरी चम्मच से दूध पिला रही थी। इस पर प्रमुख अधीक्षक ने मना करने के बजाय उन्हें कई थप्पड़ मार दिए, जिससे उनके मुंह से खून आ गया। दूसरी तरफ, प्रमुख अधीक्षक डॉ. मंजू मलिक का कहना है कि नवजात को कटोरी चम्मच से दूध पिलाने पर सांस की नली में दूध जाने का खतरा रहता है, लिहाजा उन्होंने उसे ऐसा करने से मना किया था। पहले यहां इस तरह की घटना हो चुकी है, जिस पर काफी हंगामा भी हुआ था। उन्होंने कहा कि थप्पड़ मारने के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें