फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ऑफिस पर पुलिस से भिड़ी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट के श्यामनगर की महिलाओं ने एक बसपा नेता पर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर हंगामा कर दिया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने समझाने की कोशिश की तो महिलाओं की पुलिसकर्मियों से कहासुनी हो गई। आधा घंटे तक पुलिस ऑफिस पर हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

श्यामनगर की दो दर्जन से अधिक महिलाएं एक बसपा नेता के खिलाफ पहुंची थीं। आरोप लगाया कि वार्ड 76 से चुनाव लड़ने वाले एक नेता के इशारे पर उनकी वोट कटवा दी गईं। जब उन्होंने शिकायत की तो कुछ लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। इस दौरान दो महिला और एक युवक घायल हो गए। घायल को परिजन थाने ले गए। आरोप है कि घायल तड़पता रहा और पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में एसपी क्राइम शिवराम यादव ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। एसपी क्राइम ने इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट को जांच कर आरोपी नेता पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

खास बात
महिलाओं ने लगाया एक नेता के इशारे पर वोट कटवाने का आरोप
बसपा नेता पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया हंगामा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें