फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छयमार गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छयमार गिरोह के तीन सदस्य किए गिरफ्तार
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। गांव छछरौली से छयमार गिरोह के तीन बदमाशों तथा उन्हें शरण देने वाले एक ग्रामीण को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है। पकड़े गए बदमाशों में शामिल साजिद पंजाब, उत्तराखंड और मुजफ्फरनगर आदि से डकैती के आरोप में जेल जा चुका है। थाना नानौता प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि छयमार गिरोह के कुछ बदमाश ग्राम छछरौली के जंगल में किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने जंगल की घेराबंदी कर लूट की योजना बनाते तीन बदमाशों को दबोच लिया। हालांकि इस दौरान उनके कुछ साथी फरार होने में सफल रहे। मौके से पुलिस ने साजिद पुत्र कयूम निवासी मछली वाला तालाब गंगोह, रहीम पुत्र आदिल निवासी मोहल्ला आलमपुर गंगोह, पहनाम पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला भूतनाथ थाना पहलानी जिला झूंझूनू राजस्थान तथा मुनफैत पुत्र शफीक निवासी छछरौली थाना नानौता को एक तमंचा 315 बोर, कारतूस व दो चाकू सहित पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाशों को शरण देने के आरोप में मुनफैद का भी चालान किया गया है। बताया कि पकड़े गए बदमाश शातिर किस्म के हैं और इनमें साजिद पर पंजाब, उत्तराखंड और मुजफ्फरनगर पर डकैती के मामले दर्ज हैं जहां से वह जेल भी जा चुका है। पंजाब में वह डकैती के मामले में अभी भी वांछित चल रहा है।
विज्ञापन

-------------
झूठा फंसाने का आरोप लगाया
ानौता थाना पर परिजनों के साथ पहुंची गंगोह थाना निवासी शाहजीना पत्नी फतेह खान ने बताया कि उसके यहां उन्हीं की बिरादरी के बदमाश साजिद पुत्र कयूम ने 9 मई की रात को करीब डेढ़ बजे चोरी की घटना की थी। जाग होने पर उन्होंने साजिद को पहचान लिया था। इसी मामले में उन्होंने गंगोह कोतवाली में तहरीर भी दी थी। शनिवार रात वे साजिद की तलाश करते हुए ग्राम छछरौली पहुंचे थे। जहां उन्होंने साजिद को पकड़ लिया। इस दौरान उनका झगड़ा हो गया और किसी ने पुलिस को खबर कर दी। महिला ने बताया कि पुलिस ने साजिद के साथ ही उनके पक्ष के दो युवकों रहीम और पहनाम को भी पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें साजिद के साथी बताते हुए जेल भेज दिया। युवकों को जेल भेजने पर उनके परिवार की महिलाएं बच्चों सहित दिन भर थाने के बाहर डटे रहे। उधर, थानाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि महिलाएं झूठ बोल रही हैं। जेल भेजे युवक शातिर किस्म के बदमाश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें