फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के पास मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। नौचंदी क्षेत्र में बुधवार रात मोबाइल शॉप में नकदी समेत छह लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए गए। बृहस्पतिवार सुबह घटना का पता चला। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक चोर कैद हुआ है।
विज्ञापन

नौचंदी क्षेत्र के कल्याण नगर निवासी पंकज त्यागी की चैतन्यपुरम स्थित शांता स्मारक स्कूल के पास दक्ष इलेक्ट्रानिक के नाम से मोबाइल फोन की शॉप है। बुधवार रात आठ बजे पंकज दुकान बंद कर घर गए थे। देर रात करीब 3:30 बजे चोर शॉप की छत पर पहुंचे और टीनशेड को काट दिया। जिसके बाद एक चोर ने साड़ी की रस्सी बनाई और छत के रास्ते से शॉप में उतर गया। उसके बाद दराज का लॉक तोड़कर दस हजार रुपये और करीब छह लाख रुपये के मोबाइल फोन समेट लिए।
चोरी की सूचना पर एसओ नौचंदी संजय तोमर मौके पर पहुंचे। पड़ोस के लोगों ने बताया कि पास में पुलिस चौकी है। उसके बाद भी रात में चोरी कर ली गई। पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। एसओ का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें