फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक लापता, सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। नंगला मुख्यतयारपुर गांव निवासी युवक दो दिन पूर्व से लापता है। पुलिस ने युवक की बाइक सलारपुर गांव के जंगल से बरामद की। परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंचौली थाना क्षेत्र के नंगला मुख्यतयारपुर गांव निवासी रोहताश (26) पुत्र सौराज परिवार के साथ रहता है और टाइल्स लगाने का काम करता है। सौराज के मुताबिक रोहताश 29 नवंबर को गांव में काम कर रहा था। शाम के समय गंगानगर किसी से मिलने की बात कहकर बाइक से निकल गया। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने गंगानगर थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन में सलारपुर गांव के जंगल से रोहताश की लाल रंग की ग्लैमर बाइक बरामद की। पुलिस मोबाइल नंबर की डिटेल के आधार पर रोहताश की छानबीन में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें