फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन डिमांड वाहन चोरी का भंडाफोड, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कबाड़ियों से सेटिंग कर ऑन डिमांड वाहन चोरी करने वाले गैंग का ब्रह्मपुरी पुलिस ने भंडाफोड़ कर पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनमें दो वाहन चोर और हापुड़, किठौर और शहर के तीन कबाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवकों आरिफ और परवेज निवासी लिसाड़ी गेट को पकड़ा। दोनों से तमंचा और कारतूस बरामद हुए तो सख्ती से पूछताछ में दोनों बाइक चोर निकले। बताया कि दोनों बाइक चोरी की हैं। उनकी हापुड़, मेरठ और किठौर के तीन कबाड़ियों से सेटिंग है। उनकी मांग के अनुसार वे वाहन चोरी कर कबाड़ियों को बेच देते थे। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने कबाड़ियों के यहां दबिश देकर चोरी की कारें, इंजन और उनके पार्ट्स बरामद किए।
पुराने वाहनों की ज्यादा मांग
एसपी सिटी के अनुसार इन कबाड़ियों के यहां मारुति 800, ऑल्टो, सेंट्रो वेगनआर आदि गाड़ियों के पुराने पार्ट्स की ज्यादा डिमांड पर ये लोग ऐसे वाहन और बाइक चोरी कर कंडीशन के हिसाब से कबाड़ी को बेचते थे। कबाड़ी उन्हें काटकर उनके पार्ट्स अलग करके बेचते थे। ओरिजनल पार्ट्स होने की वजह से चोर अच्छी कीमत और कबाड़ी दुगना मुनाफा कमाते थे।
विज्ञापन

शॉप्रिक्स मॉल के आसपास निशाना
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी ने बताया कि ये बदमाश शाप्रिक्स मॉल के बाहर खडे़ वाहनों को निशाना बनाते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति बिना पार्किंग इधर-उधर अपना वाहन खड़ा करके जाता, तभी मुश्किल से एक मिनट से भी कम वक्त में ये लोग उसका लॉक तोड़कर वाहन चोरी कर ले जाते थे और डिमांड के अनुसार कबाड़ी को बेच देते थे। हाल ही में उन्होंने शॉप्रिक्स मॉल के बाहर से 10-12 कार और बाइक चोरी की थी।
तुरंत लिया यू टर्न
प्रेस वार्ता के दौरान पहले एसपी सिटी ने कहा कि शहर में सोतीगंज भी वाहन कटान का बड़ा कमेला है। लेकिन पास ही बैठे एएसपी कैंट सतपाल सिंह की तरफ देखकर बोले कि सोतीगंज में कटान पर प्रभावी अंकुश भी लगा है। सोतीगंज कैंट सर्किल में आता है।
ये हुए गिरफ्तार
आरिफ निवासी समर गार्डन लिसाड़ी गेट, परवेज निवासी तारापुरी लिसाड़ी गेट (वाहन चोर), राशिद निवासी ऊंचा कुआं किठौर, जानू निवासी बुलंदशहर रोड, हापुड़ और उजैर निवासी जैदी नगर नौचंदी (कबाड़ी)
ये हुई बरामदगी
तीन बाइक, दो कटी हुई बाइक के पार्ट्स, दो सेंट्रो कार, दो मारुति 800 कार, दो कटी हुई बाइक के पार्ट्स, एक सेंट्रो कार का चेसिस, एक सेंट्रो कार बिना इंजन, एक सेंट्रो कार कटी हुई, कई कटे हुए वाहनों के पार्ट्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें