फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से छूटते ही लूट करता था ‘चूहा’

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर पुलिस ने लुटेरे गैंग का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का सरगना दिलशाद उर्फ चूहा जेल से छूटते ही साथियों के साथ लूट करता था।
विज्ञापन

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार बदमाश दिलशाद उर्फ चूहा निवासी खरदौनी थाना इंचौली, वहाब निवासी कायस्थ बड्ढा थाना किठौर और वाजिद निवासी खरदौनी हैं। जिनसे दो तमंचे, लूटी हुई बाइक, स्कूटी, दस हजार रुपये, बैंक की पासबुक मिली। एक बदमाश हकीकत बुधवार कोर्ट में सरेेंडर कर जेल चला गया। जबकि नन्हें उर्फ नूर मोहम्मद और इस्माइल निवासी कायस्थ बड्ढा फरार हैं।
उम्र 30 साल, 29 मुकदमे
एसएसपी ने बताया कि दिलशाद उर्फ चूहा की उम्र करीब 30 साल है। जो करीब 12 साल से लूटपाट करता आ रहा है। करीब 100-150 लूट अंजाम दे चुका है। 17 जून को किठौर में गाड़ी लूटी थी। 18 जून को ज्ञानपुर- पचपेड़ा मार्ग से अपाचे और नकदी लूटी थी। 15 दिन पहले बिजली कर्मचारी से भावनपुर रोड पर डेढ़ लाख रुपये की लूट की थी। पांच दिन पहले मेदपुर के पास 41 हजार रुपये लूटे थे। दिलशाद पर इंचौली,भावनपुर, ब्रह्मपुरी, नौचंदी और किठौर में लूट और गोवध के 29 मामले दर्ज हैं। चार माह पहले ही जेल से छूटा था। वहीं, वहाब और वाजिद पर दस मामले दर्ज हैं। इन्होंने लूट के पैसे बांटकर ईद मनाई और नौचंदी में एक प्रेमिका के घर रुके थे।
विज्ञापन

सपा के कद्दावर नेता ने छुड़वाया
एसपी देहात राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि दिलशाद ने भावनपुर में पेट्रोल पंप पर गार्ड से बंदूक भी लूटी थी। वहीं, दो साल पहले साइकिल सवार गार्ड से दुनाली बंदूक लूट ली। सपा के एक कद्दावर नेता ने थाने से दिलशाद को छुड़वा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें