फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पुलिस की सख्ती फिर भी हुई स्टंटबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ईद पर शहर में पुलिस ने सख्ती की। लेकिन फिर भी खूब स्टंटबाजी हुई। शॉप्रिक्स और पीवीएस मॉल पर हुड़दंग मचाया गया तो नंदन और अप्सरा सिनेमा हॉल में जमकर हूटिंग हुई। कई जगहों पर पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। देर रात पुलिस सड़कों पर नजर आई।
विज्ञापन

शाम ढलते ही दिल्ली रोड, हापुड़ रोड और शहर में कई जगहों पर बाइकर्स गैंग निकले। स्टंटबाजी करते हुए बाइकर्स गैंग ने जमकर उत्पात मचाया। शॉप्रिक्स और पीवीएस मॉल पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। ब्रह्मपुरी, लिसाड़ी गेट समेत कई थानों की पुलिस शॉप्रिक्स मॉल पर पहुंची। वहीं पीवीएस मॉल पर मेडिकल, नौचंदी और सिविल लाइन थाना पुलिस की ड्यूटी लगाई गई। दोनों मॉल में माहौल खराब हुआ तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
इसके अलावा बुढ़ाना गेट, हापुड़ अड्डा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार और शास्त्रीनगर समेत कई जगहों पर बाइक सवार युवकों ने हूटिंग के साथ जमकर उत्पात मचाया। दोपहर के बाद पुलिस आराम फरमा रही थी। एसएसपी ने बाइकर्स के हुड़दंग की सूचना मिलने पर वायरलेस से थानेदारों की लोकेशन पूछनी शुरू की तो तब जाकर पुलिस सड़क पर उतरी। पुलिस की सख्ती बरतने के चलते स्थिति कंट्रोल में रही।
विज्ञापन

बेगमपुल, घंटाघर पर नाकाबंदी
देर रात पुलिस ने बेगमपुल और घंटाघर पर नाकाबंदी कर दी। बाइक पर तेज जाते लोगों को बैरियर लगाकर रोका गया। दोनों जगहों पर पुलिस के अधिकारियों ने खडे़ होकर व्यवस्था बनवाई। जबकि हापुड़ अड्डे, भूमिया पुल समेत कई जगहों पर अधिकारियों ने पीएसी बल तैनात कर दिया।
अधिकारी भी निकले सड़कों पर
एडीजी जोन, आईजी रेंज और एसएसपी लगातार शहर में स्थिति की जानकारी फोन पर लेते रहे। एसएसपी ने देर रात शहर में घूमकर कई जगह का खुद सुरक्षा का जायजा लिया। लोगों से बातचीत की और ईद की बधाई दी। सुरक्षा के प्रति स्टंटबाजी पर शिकंजा कसने की पुलिस को हिदायत दी। दिल्ली रोड और हापुड़ रोड पर पुलिस फोर्स कम दिखाई देने पर टीपीनगर और ब्रह्मपुरी पुलिस की क्लास भी ली।
विज्ञापन



खास बातें:
- शॉप्रिक्स व पीवीएस मॉल पर खूब हुड़दंग मचा
- दिल्ली रोड, हापुड़ रोड पर कई जगह चला डंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें