फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल के मैच पर सट्टेबाजी, तीन धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। क्राइम ब्रांच की टीम ने टीपी नगर क्षेत्र की हाइवे स्थित गोपाल विहार कॉलोनी के एक मकान में छापा मारकर आईपीएल मैच में सट्टेबाजी का भंडाफोड़ किया है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर एलईडी, लैपटॉप और 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एएसपी कैंट सतपाल सिंह के अनुसार सूचना थी कि आईपीएल में चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच में कृष्ण यादव के मकान में सट्टेबाजी चल रही है। मौके से क्राइम ब्रांच ने मुकेश यादव पुत्र धर्मपाल, कृष्ण यादव पुत्र राम अवतार यादव और रोहित पुत्र रामवीर को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी बुलंदशहर के गुलावठी निवासी हैं। जिन्होंने किसी के माध्यम से यहां मकान किराए पर लिया था। आईपीएल मैच में ऑनलाइन मोटा सट्टा लगाते थे। वहीं, इस संबंध में टीपी नगर थाने को कार्रवाई के बाद ही मौके पर बुलाया गया।
बेरीपुरा में सट्टेबाजी करते दबोचे
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद टीपी नगर पुलिस ने बेरीपुरा में दबिश देकर सट्टेबाजी करते तीन युवकों को दबोचा। इंस्पेक्टर टीपी नगर ब्रजेश शर्मा के अनुसार यहां से राजीव निवासी भगवतपुरा ब्रह्मपुरी, दीपक निवासी शताब्दी नगर परतापुर और जगदीश निवासी जगन्नाथपुरी टीपी नगर को सट्टे की खाइबाड़ी करते पकड़ा। इनके पास से नकदी और सट्टा पर्ची बरामद हुई। चर्चा है कि क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के बाद पुलिस ने ये दिखाने की कोशिश की है कि वो भी सट्टेबाजों पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें