मेरठ। क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद के तीन शातिर लुटेरे पकड़े हैं। जिन पर शहर की अनसुलझी सारी घटनाएं खोलने की तैयारी चल रही है। पुलिस का दावा कि लालकुर्ती व रेलवे रोड में व्यापारी के मकान में चोरी की घटना में गया सामान बरामद हुआ है।
लालकुर्ती में एके जैन के मकान में फरवरी में चोरी हुई थी। जिसमें जेवरात व लाखों की नकदी चोरी हुई थी। रेलवे रोड के जैन नगर में गौरव लांबा के मकान में चोरी हो गई थी। इसके अलावा मेडिकल, नौचंदी में चोरी और लूट की दर्जनों वारदात हुई थीं। मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने गाजियाबाद के रहने वाले तीन शातिर लुटेरे पकड़े हैं। उनकी निशानदेही पर सराफा बाजार में छापा मारकर एक सराफ को उठाया है। जहां से जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस का दावा है कि शहर में कई घटनाओं में गया सामान आरोपियों से बरामद हो गया है। बुधवार को इन वारदातों का खुलासा किया जाएगा।