फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व िपिन मनोठिया की गिरफ्तारी से परहेज कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विपिन की गिरफ्तारी से परहेज कर रही पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। एससी एसटी एक्ट के फैसले के विरोध में सोमवार को हुए उपद्रव में भीड़ को भड़काने में सपा नेता विपिन मनोठिया भी नामजद हैं। लेकिन पुलिस उनकी गिरफ्तारी से अभी परहेज कर रही है। पुलिस को आशंका है कि विपिन मनोठिया के पक्ष में शहर के सफाई कर्मचारी भी सड़क पर उतर सकते हैं।
दो अप्रैल को भारत बंद के समर्थन में दलित संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रभाव क्षेत्र वाले मोहल्लों में बाजार बंद कराने के प्रयास किए थे। इसमें समाजवादी एससीएसटी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विपिन मनोठिया के नेतृत्व में सूरजकुंड रोड पर बाजार को बंद कराया था। वह आंबेडकर चौक पर धरना देने भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में भाजपा नेताओं ने भी पुलिस अफसरों से बात की है। इसमें कहा गया है कि विपिन मनोठिया बाल्मीकि समाज से हैं। कहीं ऐसा न हो कि उनकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ बाल्मीकि समाज भी सड़क पर उतर आए। हालांकि पुलिस अफसरों का कहना है कि गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें