फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के ठेकों को लेकर गढ़ रोड से शास् त्रीनगर तक बखेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेके के लिए बखेड़ा
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्रीनगर में आरटीओ रोड पर बृहस्पतिवार शाम शराब ठेके पर फिर से बखेड़ा हो गया। भाजपा पार्षद के साथ आसपास की महिलाओं ने शराब ठेके को बंद कराकर नारेबाजी की। इस दौरान ठेके के सेल्समैन ताला लगाकर भाग निकले। हंगामे की सूचना पर नौचंदी पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया।
नौचंदी थाना क्षेत्र में आरटीओ रोड पर आवास विकास ऑफिस के सामने दो अप्रैल को अंग्रेजी शराब का ठेका खुला था। वहीं आरटीओ रोड पर शास्त्रीनगर सेक्टर-9 के पास बीयर शॉप खुली है। मंगलवार को भाजपा पार्षद राजेश रुहेला और आसपास के लोगों ने शराब के ठेके पर हंगामा कर नारेबाजी की थी। भाजपा पार्षद का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अलावा जिला आबकारी अधिकारी से भी शिकायत की जा चुकी है कि शास्त्रीनगर पॉश कालोनी है। चंद कदमों की दूरी पर मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल है। ऐसे में शराब का ठेका नियम विरुद्ध खोला गया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मंगलवार को आवास विकास ऑफिस के सामने अंग्रेजी शराब के ठेके को बंद करा दिया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महिलाओं को ठेका खुलने की जानकारी हुई तो वह पहुंच गई। महिलाओं ने कहा कि वह ठेके को नहीं खुलने देंगी। बाद में गुस्साए लोगों ने अंग्रेजी शराब का ठेका और बीयर शॉप को बंद करा दिया। हंगामे की सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी धीरज शुक्ला भी फोर्स के साथ पहुंचे और मामला शांत कराया।
ठेके पर तोड़फोड़ की कोशिश
गढ़ रोड पर नौचंदी क्षेत्र में शराब का ठेका खुलने पर भी लोगों ने हंगामा कर दिया। जयदेवीनगर के लोग पहुंच गये और नारेबाजी कर दी। इस दौरान ठेके पर तोड़फोड़ की कोशिश की। इंस्पेक्टर नौचंदी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। गढ़ रोड पर मेडिकल थाना क्षेत्र में भी शराब के ठेका खुलने को लेकर कालोनी के लोगों ने मेडिकल पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

हम यहां कीर्तन करेंगी
शास्त्रीनगर की महिलाओं ने नौचंदी पुलिस से कहा कि यदि आरटीओ रोड पर ठेके बंद नहीं हुए तो इसकी जिम्मेदार पुलिस होगी। महिलाएं ठेके बाहर धरना देेंगी या चाहे भजन कीर्तन करना पड़े। लेकिन शराब के ठेके को नहीं चलने दिया जाएगा।


खास बातें:
भाजपा पार्षद के साथ पहुंचे लोगों ने आरटीओ रोड पर बंद कराए दोनों ठेके
गढ़ रोड पर जयदेवीनगर के पास भी शराब के ठेके पर तोड़फोड़ की कोशिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें