फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने ली मीटिंग, आज आ जायेगी एटीएस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राष्ट्रोदय कार्यक्रम की सुरक्षा संबंधी तैयारियों को लेकर एसएसपी मंजिल सैनी ने बृहस्पतिवार शाम सभी एएसपी और सीओ को बैठक में निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि 25 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा कड़ी रहेगी। मुख्य मार्गाें के अलावा दो किमी के दायरे में मुख्य प्वाइंटों पर 24 घंटे पीएसी के जवान रहेंगे। शुक्रवार को बाहरी जिलों की फोर्स आ जाएगी। 24 फरवरी को भारी वाहन भी जिले की सीमा में नहीं आने दिए जाएंगे। जिले के सभी बॉर्डर प्वाइंटों पर सुरक्षा रहेगी।
यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई और एसपी देहात राजेश कुमार को दी गई है। जबकि मंच के लिए एसपी क्राइम शिवराम यादव और एएसपी सतपाल सिंह तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल की निगरानी एसपी सिटी मान सिंह चौहान करेंगे। कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ एडिशनल एसपी और सीओ फोर्स के साथ तैनात रहेंगे। मंच की निगरानी के लिए एटीएस और स्पेशल कमांडो रहेंगे। शुक्रवार रात तक एटीएस और स्पेशल कमांडो आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि कार्यक्रम समाप्ति के बाद सभी मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था एडिशनल एसपी और सीओ फोर्स के साथ संभालेंगे। इस दौरान सीओ दिनेश शुक्ल, सीओ अखिलेश भदौरिया, सीओ चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ विजय प्रकाश, सीओ पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें