फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाकिर कालोनी में कूड़ा डालने पर मारपीट, तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जाकिर कॉलोनी में कूड़ा डालने को लेकर मंगलवार को दो पक्षों में बखेड़ा हो गया। पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की मांग को लेकर लिसाड़ी गेट थाने में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

कॉलोनी में मंगलवार को निगम कर्मचारी नाली की सफाई कर रहे थे। इस बीच खालिद पुत्र इस्लामुद्दीन ने अपने घर के बाहर कूड़ा एकत्र करने का विरोध कर दिया। पड़ोसी हाशिम और उसके भाई ने सफाई कर्मियों से कहा कि कूड़ा यहीं डलेगा। जिसके बाद हाशिम और इस्लामुद्दीन में विवाद हो गया। आरोप है कि हाशिम पक्ष के लोगों ने इस्लामुद्दीन के घर तोड़फोड़ कर दी। घर में मौजूद महिलाओं से बदसलूकी की। एक महिला ने कुंडल लूटने का आरोप लगाया। मारपीट में इस्लामुद्दीन, उसकी पत्नी, मां के अलावा दो अन्य महिलाएं भी घायल हो गईं। वहीं आरोपी पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाकर तहरीर दी। एसओ लिसाड़ी गेट का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें