फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में गिरा प्लास्टर, छात्रा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में गिरा प्लास्टर, छात्रा जख्मी
विज्ञापन

निवाड़ी थाना क्षेत्र के आबूपुर गांव स्थित दयावती मोदी कन्या जूनियर हाईस्कूल में कक्षा में प्लास्टर गिरने से एक छात्रा गंभीर घायल हो गई। कक्षा में बैठीं अन्य छात्राएं बाल-बाल बच गई। तहसीलदार ने डीएम को रिपोर्ट भेजकर मरम्मत कार्य होने तक स्कूल को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

आबूपुर गांव स्थित दयावती मोदी कन्या जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को सुबह छात्राएं बैठी थीं। इस बीच तीसरी कक्षा की दीवार का प्लास्टर गिर गया। हादसे में सुमैय्या पुत्री समुद्दीन गंभीर घायल हो गई। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


गनीमत रही कि कक्षा में बैठी अन्य 19 छात्राएं बाल-बाल बच गई। वहीं सूचना पर तहसीलदार उमाकांत तिवारी और नायब तहसीलदार नीरज द्विवेदी ने बताया कि स्कूल का निर्माण 1965 हुआ था।
विज्ञापन


वर्तमान में स्कूल पूरी तरह जर्जर हालत में है। डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी। तब तक स्कूल बंद रहेगा। स्कूल की प्रधानाचार्या संतोष शर्मा ने बताया कि स्कूल की जर्जर हालत के बारे में ग्राम प्रधान को जानकारी दी गई थी, लेकिन मरम्मत कार्य नहीं कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें