फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमीन के घर से नकदी जेवर समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।सदर कोतवाली क्षेत्र की कन्नौजिया कॉलोनी निवासी अमीन बरातीलाल मिश्रा के घर शुक्रवार को घुसे चोर नकदी-जेवर समेत लाखों रुपये का सामान बटोर ले गए। वह वृहस्पतिवार को मकान में ताला डालकर सड़क हादसे में घायल पुत्र को देखने दिल्ली गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल देखा और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

मोहल्ला कन्नौजिया कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे वैभव मिश्रा ने बताया कि उनके ताऊ बरातीलाल मिश्रा सहकारिता विभाग में अमीन हैं। उनका इकलौता पुत्र आलोक दिल्ली में रहकर व्यवसाय करता है। आठ महीने पहले विवाह होने के बाद से बेटी लक्ष्मी भी पति के साथ दिल्ली में रहती है। पांच जुलाई को पुत्र आलोक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर ताई रामेश्वरी देवी पांच जुलाई को ही दिल्ली चली गईं थीं। छह जुलाई को ताऊ बरातीलाल भी घर के मेन गेट में ताला डालकर दिल्ली चले गए। शुक्रवार की रात चोरों ने मेन गेट में लगा ताला खोल दिया और घर के अंदर घुस गए। चोरों ने सेफ का लॉक तोड़ दिया और बक्सों को खोलकर उनमें रखी नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह आसपास के लोगों ने जब मेन गेट खुला देखा तो पड़ोसियों ने इसकी सूचना ताऊ को दी। इसके बाद ताऊ ने उसे घटना की जानकारी दी। इस पर वह जब मौके पर पहुंचा तो देखा कमरे के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पीड़ित अमीन और उनकी पत्नी के देर रात कर पहुंचने की उम्मीद है। चोर कितने का और क्या सामान ले गए। इसकी जानकारी नहीं हो सकी है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर करीब पांच लाख के आसपास का सामान चोरी कर ले गए। एलआरपी चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार अभी तक वापस नहीं लौटा है। इस वजह से घटना की तहरीर अभी नहीं मिली है और न ही चोरी गए सामान की जानकारी हो पाई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

जानकार हैं घटना को अंजाम देने वाले
आमीन के घर में जिस अंदाज में चोरी हुई है, इससे साफ है कि घटना करने वाले लोगों को उनके घर की पूरी जानकारी थी। यहां तक उन्हें बखूबी मालूम था कि कौन सा सामान कहां पर रखा है। वैभव ने अपने ताऊ के हवाले से बताया कि कीमती सामान सेफ और नए बक्से में रखा था। जबकि पड़ोस में दो-तीन पुराने बक्से भी रखे थे। चोरों ने पुराने बक्सों को हाथ तक नहीं लगाया।
विज्ञापन


न कोई चोट और न ही टूटा, फिर कैसे खुला ताला
मेन गेट और अंदर के कमरे में चाइनीज कीमती ताला लगा था। ताले पर कोई चोट के निशान नहीं हैं और न ही ताला तोड़ा गया है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर चोरों ने कौन सी ऐसी तकनीक अपनाई जिससे ताला खुल गया। पुलिस को आशंका है कि किसी खास व्यक्ति के हाथ तालों की चाभियां लग गईं और उसने उसी से ताले खोलकर घटना को अंजाम दिया है।

नजदीकी लोगों पर है पुलिस का शक
पुलिस का शक अमीन के घर आने-जाने वाले लोगों में उन लोगों पर है, जिनका घर के अंदर काफी आना-जाना रहता है। पुलिस उनके घर पर आने-जाने और काफी नजदीकी वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें