फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर में युवक से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। गंगानगर- रजपुरा मार्ग पर मंगलवार रात साढे़ नौ बजे कार सवार आधा दर्जन बदमाशों ने कार सवार युवक से लूटपाट की। बदमाशों ने युवक से नकदी और मोबाइल लूट लिया और कार लूटने की कोशिश की। सूचना पाकर गंगानगर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

गंगानगर आई- 545 निवासी विपिन कुमार पुत्र विनोद गर्ग एक कंपनी में मार्केटिंग का काम करते हैं। विपिन के मुताबिक वह साढे़ नौ बजे अपनी सेंट्रो कार में रजपुरा पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर यशोदा कुंज कॉलोनी के पीछे वाले रास्ते से आ रहे थे। तभी सामने से एक एसेंट कार सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया। एक बदमाश ने कान पर पिस्टल लगा दी और तीस हजार नकद व मोबाइल फोन छीन लिया। इस बीच विपिन ने कार की चाबी खेत में फेंक दी। बदमाशों ने मारपीट करते हुए कार में से म्यूजिक सिस्टम निकाल लिया। विपिन के मुताबिक तभी सामने से एक डस्टर गाड़ी को आता देख बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर यूपी 100 और गंगानगर पुलिस काफी देर तक घटनास्थल को तलाशतीं रही। करीब बीस मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंच सकी। पीड़ित ने बताया उसका रिश्तेदार हॉस्पिटल में भर्ती है। उसे 30,000 रुपये देने के लिए ही वह पैसे लेकर आया था। वहीं एसओ ओमवीर गुप्ता ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खास बात
- कार सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
- तीस हजार रुपये, मोबाइल लूटा, कार लूटने में विफल रहे बदमाश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें