फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदों की झड़ी ने आषाढ़ में कराया सावन का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने आषाढ़ में कराया सावन का अहसास
विज्ञापन

दिनभर रुक-रुककर होती रहीं रिमझिम
छाई रही काली घटाएं, पारा लुढ़ककर 31 पर पहुंचा
बारिश से कई मोहल्ले में जलभराव


सीतापुर। बदरा पूरी तरह से मंगलवार को मेहरबान हो गए। दिन भर रुक-रुककर होने वाली बारिश और काली घटाओं ने जहां आषाढ़ में ही सावन का अहसास कराया। वहीं रिमझिम ने लोगों को तरबतर किया। पिछले 24 घंटों के मुकाबले पारे में एक डिग्री की गिरावट से मौसम खुशगवार हो गया। गर्मी के तेवर नरम पड़े तो लोगों के चेहरे भी खिल उठे। हालांकि तेज बारिश के बीच कई मोहल्लों में पानी भर गया। इससे लोग जरूर परेशान हुए। वहीं बारिश ने नाला सफाई अभियान की पोल भी खोल दी।
सुबह से ही घनघोर घटाएं छाई हुईं थीं। दोपहर होते-होते तेज हवाएं चलीं और फिर मूसलाधार बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। हालांकि इसके बाद भी रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। लोग देर शाम तक पानी निकालने में जुटे रहे। कलेक्ट्रेट परिसर, विकास भवन व तहसील प्रांगण, जिला अस्पताल सहित कई रास्ते भी पानी लबालब हो गए। इससे लोगों को आवागमन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तेज बारिश से सड़कें भी पानी से लबालब हो गई। इससे कई जगहों पर जाम की भी स्थिति रही। जिले में इस सीजन की यह अब तक की सबसे अच्छी बारिश है। बदली व बारिश का दौर पूरे दिन चलता रहा, जिससे मौसम सुहाना होने हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को भी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

बाक्स
खुली व्यवस्थाओं की पोल
पहली बार हुई जोरदार बारिश ने शहर में पालिका प्रशासन की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। मानसून से पूर्व सफाई नहीं करने के कारण बरसात के चलते नाले-नालियों का कचरा सड़क पर आ गया। वहीं जगह-जगह जलभराव ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी।
विज्ञापन

...
धान रोपाई के साथ खरीफ फसलों की बोआई तेज
पहले बारिश के आधार पर किसान खरीफ फसलों की बोआई की तैयारी कर रहे थे। साथ ही किसानों को एक और बारिश का इंतजार था, जो मंगलवार को पूरा हो गया। अब खेतों में धान की रोपाई के साथ खरीफ फसलों की बोआई ने जोर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें