फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट मालिक को दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। नेशनल हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट मालिक ने अन्य रेस्टोरेंट मालिकों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सचिन सांगवान निवासी गांव उप्लेड़ा थान परतापुर ने तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि उसका कंकरखेड़ा क्षेत्र के खिर्वा चौपले के पास रेस्टोरेंट है। उन्होंने बताया कि पास में ही अन्य रेस्टोरेंट भी हैं। बुधवार को वह अपने रेस्टोरेंट से सामान निकालकर कहीं और शिफ्ट कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच अन्य रेस्टोरेंट मालिक वहां पहुंचे और उन्हें सामान निकालने से रोकने लगे। आरोप है कि रेस्टोरेंट संचालकों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़ित ने तहरीर दी है। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि रेस्टोरेंट मालिकों का पार्टनरशिप को लेकर विवाद है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें