फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट में भाजपा नेता के भाई से लूट, थाने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता के भाई से लूट, थाने पर हंगामा
विज्ञापन

- बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
- पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, रही खाली हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
बेखौफ बदमाश बुधवार शाम एक भाजपा नेता के भाई से लूट कर फरार हो गये। सूचना पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। एकाएक हरकत में आई पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
गोल्डन टॉवर शास्त्रीनगर निवासी मनोज नारंग पुत्र सुंदर श्याम भाजपा नेता विपुल नारंग के भाई हैं। उनकी वैली बाजार में कपड़े की दुकान है। बुधवार शाम दुकान बंद कर वह अपने भाई प्रह्लादनगर निवासी संजय नारंग से मिलने गए। वहां से वह शास्त्रीनगर जा रहे थे। इस्लामाबाद टी प्वाइंट के पास अंधेरे का लाभ उठाकर तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया। जेब में रखा पर्स भी निकाल लिया। बदमाशों के जाने के बाद मनोज ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना के काफी देर बाद भी जब पुलिस नहीं पहुंची तो वह खुद थाने आ गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अपने भाई विपुल नारंग को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में भाजपा कार्यकर्ता थाने आ गये। घटना पर रोष जताते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह वहां पहुंचे और कार्यकर्ताओं को शांत कराया। उन्होंने मनोज नारंग के साथ घटनास्थल पर पुलिस को भेजा। लेकिन बदमाश नहीं मिले। काफी देर थाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। इसी बीच मनोज नारंग भी आ गये। मनोज नारंग ने लिखित में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बदमाश आठ हजार की नकदी के अलावा दुकान की चाबी, महत्वपूर्ण कागजातों का उनका बैग लूटकर ले गये हैं। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें