फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में दरोगा को लगी गोली, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
- सपा नेता से बरामद हुई पिस्टल को सील कर रहा था दरोगा
विज्ञापन

मेरठ/कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा थाने में शनिवार दोपहर एक दरोगा को पैर में गोली लग गई। दरोगा सपा नेता से बरामद पिस्टल को सील कर रहा था। दरोगा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सपा नेता रियाज खान और सपा नेता अनुज चौधरी के बीच विवाद हो गया था। आरोप कि रियाज ने अनुज को गोली मार दी थी। पुलिस ने घटना के दो घंटे बाद सपा नेता की लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली थी। पुलिस ने रियाज व उसके बेटे तारिक खान को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए शनिवार को दरोगा राहुल कुमार थाने में फर्द बना रहे थे। आरोपी से बरामद पिस्टल लोड थी, इसका दरोगा को पता नहीं था। दरोगा ने मैगजीन खाली करने के लिए पिस्टल उठाई तो गोली चल गई। गनीमत रही कि गोली दरोगा के पैर में लगी। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा एपी मिश्रा ने बताया कि दरोगा से गलती से पिस्टल चलने से यह हादसा हुआ। वहीं, इसको लेकर पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है। पुलिस की ट्रेनिंग पर सवाल उठ रहे हैं। शुरूआत में पुलिस मामले को दबाने में लगी थी। हालांकि इंस्पेक्टर ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस अधिकारियों को दी। दरोगा की हालत ठीक बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें