किठौर/बौंद्रा। क्षेत्र के ग्राम अतलपुर मे बृस्पतिवार तड़के एक युवक ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगा ली। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम अतलपुर निवासी रामकुमार(41) पुत्र डालचंद काफी समय से बीमार चल रहा था। बृस्पतिवार सुबह उसका शव घर से कुछ दूरी पर ही स्थित एक घेर में बने कमरे में लटका मिला। सुबह जब परिजन वहां पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस संबध मे थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि रामकुमार कई दिनों से बीमारी के कारण परेशान था। जिसके चलते उसने आत्महत्या की है।