फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाठे मुकदमें फसा रही महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने का आरोप
विज्ञापन

मेरठ/कंकरखेड़ा। दो दिन पहले एसएसपी ऑफिस पर छेड़छाड़ से परेशान होकर छात्रा ने आत्मदाह की कोशिश की थी। बृहस्पतिवार को आरोपी पक्ष के लोग एसएसपी से मिले और छात्रा व उसके परिजनों पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया। कहा कि उनका नाली को लेकर विवाद हुआ था। छेड़खानी की बात गलत है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आरोपी पक्ष के लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे, लेकिन वहां एसएसपी नहीं मिलीं, वे परतापुर गईं थीं। इसके बाद लोग परतापुर थाने पहुंच गए और एसएसपी के सामने अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि नाली के विवाद को लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। जिसकी एक फुटेज भी उन्होंने एसएसपी को दिखाई। उन्होंने एसएसपी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उधर, सीओ दौराला पंकज कुमार के अनुसार छेड़छाड़ के मामले में आरोपी अयूब और नूर मोहम्मद पुत्रगण सन्नवर निवासी पल्हैड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें