फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

।ुवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। शिवलोक पुरी निवासी एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार नितिन कुमार (42) पुत्र सोहनवीर मिठाई बनाने की काम करता था। उसकी गुरुनानक बाजार में दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह उसका नौकर मुस्तफा दुकान की चाबी लेने घर पहुंचा तो वहां नितिन का शव पड़ा था। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि शव को पीएम के लिए भिजवा दिया है। मामले में तहरीर नहीं आई है। परिजनों का कहना है कि संभवत: नितिन ने जहर खाकर जान दी है। वहीं मौके से मिले सुसाइड नोट में नितिन ने लिखा है कि वह आत्महत्या कर रहा है। इसका जिम्मेदार वह स्वयं है। परिजनों के अनुसार नितिन की अभी तक शादी नहीं हुई थी। काम भी कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इस वजह से कई दिनों से तनाव में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें