फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजारी हसीन मोटा मुठभेड़ में ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ पुलिस ने मुकीम काला गैंग के एक और बदमाश हसीन मोटा को शनिवार रात शताब्दी नगर के जंगल में मुठभेड़ में ढेर कर दिया। 50 हजारी हसीन दो साथियों के साथ लूट करने आया था। एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने मौके पर पहुंचकर मुठभेड़ की जानकारी ली।
विज्ञापन

एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार श्यामनगर लिसाड़ी गेट निवासी हसीन उर्फ मोटा (32) पुत्र इब्राहिम कुख्यात मुकीम काला गैंग का बदमाश था। हसीन पर लूट, हत्या और रंगदारी के 20 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। हसीन शनिवार आधी रात दो साथियों के साथ परतापुर क्षेत्र में लूट करने के इरादे से आया था। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने शताब्दीनगर में इन बदमाशों को घेर लिया। आमने-सामने की गोलीबारी में हसीन मोटा मारा गया जबकि उसके साथी फरार हो गए। हसीन को पांच गोलियां लगीं। एसएसपी ने बताया कि शातिर हसीन मुकीम काला के साथ दौराला समेत कई जगहों पर लूट में साथ रहा। वह लूट के बाद गोली मारता था। मौके से दो पिस्टल बरामद की गईं। वहीं, एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाई थीं, जवाबी फायरिंग में बदमाश मारा गया।
विज्ञापन

खास बातें
- मुकीम काला गैंग का बदमाश था, 20 से अधिक मुकदमे थे
- लूट के बाद मारता था गोली, क्राइम ब्रांच ने शताब्दी नगर में घेरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें