फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ लेने जा रहे युवकों पर पानी फेंका, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट के पद्मपुरा में शुक्रवार रात कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे युवकों पर दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने पानी फें क दिया। युवकों द्वारा इसका विरोध करने के बाद दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। तूल पकड़ने से पहले ही क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों और पुलिस ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पद्मपुरा निवासी भूपेंद्र, अक्षय, रोहित, पवन, अर्पित, धर्मेंद्र कांवड़ लेने हरिद्वार के लिए निकले थे। जैसे ही गली में पहुंचे तो रास्ते में एक एक्टिवा खड़ी हुई थी। युवकों ने एक्टिवा हटाने के लिए कहा तो एक्टिवा मालिक दूसरे समुदाय के युवक ने विरोध कर दिया। आरोप है कि युवकों पर छत से पानी फेंक दिया गया। इस पर कांवड़ लेने जा रहे युवकों ने अन्य लोगों को फोन करके बुला लिया। जिसके बाद भीड़ जुट गई। दोनों समुदाय के लोग घरों से निकल आए। युवकों ने आरोपी के घर का दरवाजा जबरन खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा नहीं खोला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को निपटाने की बात कहते हुए युवकों को हरिद्वार के लिए भेज दिया। सीओ कोतवाली रणविजय सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला निपटा दिया था।
विज्ञापन

खास बात
- लिसाड़ी गेट के पद्मपुरा में शुक्रवार रात को हुई घटना
- गली में खड़ी एक्टिवा हटाने को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें