फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्पिटल मालिक पर जानलेवा हमला, बसपा नेता पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों के चेहरे साफ नहीं
विज्ञापन

फोटो...
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित जगदंबा हास्पिटल मालिक पर शनिवार रात 20-25 युवकों ने हास्पिटल में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप बसपा के कद्दावर नेता पर लगाया है। हास्पिटल का स्टाफ आया तो आरोपी भाग गए। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

हॉस्पिटल मालिक रविंद्र गुर्जर ने बताया कि हापुड़ रोड पर मीट फैक्ट्रियां के खिलाफ उसने अभियान चलाया हुआ है। इसेे लेकर उसने सामाजिक संस्था बनाई हुई है। इसलिए एक बसपा नेता और उसके कार्यकर्ता उससे दुश्मनी रखते हैं। शनिवार दोपहर वह हॉस्पिटल में अपने कार्यालय में बैठा था तभी 20-25 युवक आए और जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। स्टाफ के आने पर आरोपी जान की धमकी देते हुए फरार हो गए। रविंद्र गुर्जर ने हमला करने वालों में बसपा नेता की मीट फैक्टरी के एक मैनेजर भी बताया है। हमले की सूचना पर मेडिकल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हमलावरों के चेहरे साफ नहीं है। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। जांच के बाद ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें